फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लास्टिक की निकाली शवयात्रा, रोपे पौधे

विज्ञापन
जैतपुर में पौधे रोप कर प्ला​स्टिक की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा
विज्ञापन
बाह। जैतपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाल कर पर्यावरण की बेहतरी के लिए पॉलिथीन के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधे भी रोपे गए। स्वच्छ गांव एवं सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत जैतपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाल कर जन सामान्य को पॉलिथिन के बहिष्कार के प्रति जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रितेश वर्मा ने पौध रोपण किया। ब्लॉक मुख्यालय जैतपुर से कूड़ा प्रबंधन केंद्र तक निकाली गई सिंगल यूज प्लास्टिक की शवयात्रा के दौरान खंड विकास अधिकारी ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए एवं बहिष्कार के लिए प्रेरित किया। पौध रोपण कर हरित पट्टी के विकास एवं खुशहाल देश के निर्माण की आधारशिला रखने की शपथ दिलाई गई। रितेश वर्मा ने आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें