फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू महाशक्ति ने किया आंदोलन का एलान

विज्ञापन
बाह: ट्रेड डील के विरोध, यूरिया, डीएपी, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर भाकियू की पंच
विज्ञापन
बाह। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने भारत-अमेरिका के बीच हो रही ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया है। बृहस्पतिवार को बासौनी में हुई रणनीतिक पंचायत में डीएपी, यूरिया की किल्लत, खराब पड़ी टंकी और सड़कों के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

संगठन की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ने बताया कि पंचायत में गांवों में खराब पड़ी पानी की टंकियों को चालू कराने, टूटी, फूटी सड़कों की मरम्मत कराने, फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा मवेशी को गोशाला में दिखाकर धन हड़पने के विरोध में जिला मुख्यालय पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। ट्रेड डील के विरोध में भी प्रदर्शन कर गरीब किसानों के शोषण उत्पीड़न के विरोध में आवाज को बुलंद किया जाएगा। पंचायत में पिंकू भदौरिया, आकाश भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह तोमर, गजेन्द्र सिंह, डॉ. राधेश्याम ने कहा समस्या समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ब्रजेश तोमर, अजीत सिंह, गगन चतुर्वेदी, टीकाराम दिवाकर, धर्मेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह आदि रहे।

बाह: ट्रेड डील के विरोध, यूरिया, डीएपी, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर भाकियू की पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें