फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकियू किसान ने विद्युत निगम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 18 Aug 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में सोमवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीलेश दुबे और जिला अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन के जरिये बिजली आपूर्ति, बिजली बिलों में सुधार, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने, ट्यूबवेल के लिए दिए जाने वाले सामान को नि:शुल्क लोड कराने, विद्युत विभाग के कर्मचारियों को किसानों के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार करने जैसी मांगों को रखा गया है। इस दौरान शैलेंद्र चौहान, मुकेश पांडेय, शिवाकांत दुबे, चंद्रपाल यादव, अरविंद मिश्रा, राजू चौहान, राजकुमार चौहान, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, कृष्णकांत और जितेंद्र यादव सहित कई किसान और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें