फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोजगार सेवकोंं ने बीडीओ को ज्ञापन दिया

Mon, 18 Aug 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। खंड विकास कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने सोमवार को एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि उच्च गुणवत्ता युक्त मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए। एग्रीटेक डिजिटल क्रॉप सर्वे खेतों में जाकर करना वर्तमान में मानसून होने के कारण जंगली जंतुओं जहरीले जंतुओं व प्राकृतिक आपदा से जान का खतरा बना रहता है। इसलिए हेल्थ जीवन बीमा 10 लाख रुपए तक का होना चाहिए। पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव सहित अन्य चुनावों में नामांकन स्थलों पर काउंटिंग काउंटर के बजट के बाद भी अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। रोजगार सेवकों का कई महीनों का मानदेय बाकी है। सुमित यादव, सुशील कुमार, निर्मल कुमार, जगपाल सिंह, चंद्रपाल, प्रणवीर सिंह, विपिन कुमार, महेंद्र सिंह, शिवपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें