फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े का कारोबार छोड़ भजन सम्राट बने थे विनोद अग्रवाल, जानें उनसे जुड़ी अनकही बातें

Wed, 07 Nov 2018 12:58 AM IST
राजीव अग्रवाल/ऋषि भारद्वाज, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
भजन गायक विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भजन गायक विनोद अग्रवाल व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन भगवान कृष्ण की भक्ति का रंग उन पर ऐसा चढ़ा कि वह कपड़ा करोबारी से भजन गायक बन गए। उनके बेटे का आज भी मुंबई में कपड़े का बड़ा कारोबार है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े का कारोबार छोड़ भजन सम्राट बने थे विनोद अग्रवाल, जानें उनसे जुड़ी अनकही बातें

भजन गायक विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
6 जून 1955 को दिल्ली में जन्मे भजन गायक विनोद अग्रवाल के पिता स्व. किशननंद अग्रवाल और मां स्वर्गीय रत्नदेवी अग्रवाल की भगवान राधा-कृष्ण में अटूट आस्था थी। सन1962 में 7 साल की उम्र में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वह दिल्ली से मुंबई चले गए। 

तस्वीरें: कपड़े का कारोबार छोड़ भजन सम्राट बने थे विनोद अग्रवाल, जानें उनसे जुड़ी अनकही बातें

भजन गायक विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
केवल 12 वर्ष की आयु में उन्होंने भजन गायन आरंभ किया और हारमोनियम बजाना सीख लिया। उनके परिवार में सभी कृष्ण भक्त थे तो माता-पिता ने उन्हें भजन गाने के लिए प्रोत्साहित किया। 1971 में उन्होंने भटिंडा, पंजाब के गुरु मुकुंद हरि महाराज से दीक्षा ली। 

तस्वीरें: कपड़े का कारोबार छोड़ भजन सम्राट बने थे विनोद अग्रवाल, जानें उनसे जुड़ी अनकही बातें

भजन गायक विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
उनके गुरु की इच्छा थी कि विनोद सारी दुनिया में हरि नाम का प्रचार करे। 11 दिसंबर 1975 में 20 वर्ष की आयु में उनका विवाह कुसुमलता से हुआ। उनके दो बच्चे भी हैं, बेटा जतिन और बेटी शिखा की शादी हो चुकी है। बेटे ने कपड़े का कारोबार शुरू किया। इन दिनों भजन गायक विनोद अग्रवाल के हौसले बुलंदियों को छू रहे थे।  

तस्वीरें: कपड़े का कारोबार छोड़ भजन सम्राट बने थे विनोद अग्रवाल, जानें उनसे जुड़ी अनकही बातें

भजन गायक विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले भजन सम्राट विनोद अग्रवाल ने यूं तो हजारों भजन गाए लेकिन आज भी उनके मुख की रसमयी
वाणी से गाया गया भजन मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है...को सुनने के लिए लाखों लोग बेताब नजर आते
हैं।  

तस्वीरें: कपड़े का कारोबार छोड़ भजन सम्राट बने थे विनोद अग्रवाल, जानें उनसे जुड़ी अनकही बातें

मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल
नम आंखों से गाए गए इन भजनों को सुन श्रोता भी स्वयं के आंसू नहीं रोक पाते थे। फूलों में सज रहे हैं, श्री वृंदावन बिहारी...की पंक्तियां जब उनके मुख से निकलती तो श्रोता भी आनंद के सागर में हिलोरे लेने लगते। गायकी की इस प्रतिभा के धनी विनोद अग्रवाल भले ही आज लोगों के बीच न हो, लेकिन उनकी गायकी अब भी करोड़ों श्रोताओं के जहन में बसी हुई है। 

तस्वीरें: कपड़े का कारोबार छोड़ भजन सम्राट बने थे विनोद अग्रवाल, जानें उनसे जुड़ी अनकही बातें

भजन गायक विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विनोद अग्रवाल के गाए गए भजन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए गए। उन्होंने सिंगापुर, इटली, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, आयरलैंड, दुबई जैसे देशों में लाइव कार्यक्रम कर श्रोताओं का दिल जीता। 
विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े का कारोबार छोड़ भजन सम्राट बने थे विनोद अग्रवाल, जानें उनसे जुड़ी अनकही बातें

भजन गायक विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
ये प्रमुख भजन 
-मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है... 
-फूलो में सज रहे हैं, श्री वृन्दावन बिहारी... 
-आवी-आवी रे कन्हाई तेरी याद आई...
-आओ श्यामजी कन्हैया नंदलाल जी... 
-आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर... 
-जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगा... 
-एक आस तुम्हारी है... 
-ना जी भर के देखा, ना कुछ बात की... 
-हर सांस में हो सुमिरन तेरा... 
-जगत के रंग क्या देखूं, तेरा दीदार काफी है... 
-दिल की हर धड़कन से, तेरा नाम निकलता है... 
-अपना चंदा सा मुखड़ा दिखाए जा... 
-किस से नजर मिलाऊं तुम्हें देखने के बाद... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें