शहर के छोटा क्रिश्चियन मैदान में श्री खाटू श्याम के भजन संध्या कार्यक्रम में पूजन करते पदाधिकार?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। श्याम प्रभु खाटू वाले की भजन संध्या सोमवार रात नगर के छोटा क्रिश्चियन मैदान में हुई। कार्यक्रम में जयपुर और आगरा से आए भजन गायकों ने श्री खाटू श्याम की महिमा में अनेक भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान ‘हे मुरलीधर मोहन मेरे श्याम चले आओ...’ भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।
सोमवार की रात छोटा क्रिश्चियन मैदान पर कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बाबा श्याम मित्र मंडली के पदाधिकारियों ने श्याम प्रभु खाटू श्याम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व आरती उतारकर किया। इसके बाद जयपुर और आगरा से आए कलाकारों ने रातभर भजन प्रस्तुत किए।
जयपुर से आईं भजन गायक उमा लहरी ने ‘गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ, हे मुरलीधर मोहन मेरे श्याम चले आओ भजन गाया तो उपस्थित लोग भी उनके साथ झूमने के लिए मजबूर हो गए। आगरा के भजन गायक राजू बावरा ने मुझे अपना बना ले ओ श्याम मुरली वाले, जयपुर के मुकेश बागड़ा ने श्याम मुझे दर्शन देजा भजन सुनाया।
सोमवार की देर रात शुरू हुआ कार्यक्रम मंगलवार को सुबह तक चलता रहा। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे भक्त मौजूद रहे।