श्री राधाकांत मंदिर में ऑनलाइन भजन संध्या करके देवताओं की रिझाते आचार्य मृदुलकांत शास्त्री।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना आपदा मुक्ति ऑनलाइन पूजा अभियान के पांचवें चरण के तहत भक्तों के विशेष आग्रह पर शीलवाली कुंज श्रीराधाकांत मंदिर स्थित श्रीराधाकांत प्रभु के संग सभी देवी-देवताओं के साथ डिजिटल वेब के माध्यम से ऑनलाइन भजन संध्या आयोजित की गई।
इसमें विश्व के अनेकों देशों के भक्तों ने आचार्य मृदुलकांत शास्त्री से विशेष निवेदन किया कि क्यों न हम सभी देवी-देवताओं को एकसाथ उनके भजनों के माध्यम से उन्हें मनाए। इसी क्रम में इस डिजिटल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने ऑनलाइन जुड़कर लाभ प्राप्त किया। इस दौरान मोहन सोनी, गोविंद खंडेलवाल, विष्णु स्वामी, विशाल पाठक, कैलाश पाठक, सोनू वर्मा, अरुण शास्त्री आदि का विशेष योगदान रहा।