फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दौज पर बंदियों का तिलक नहीं कर सकेंगी बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के चलते बंदियों की मिलाई पर लगी रोक भाईदूज पर भी जारी रहेगी। ऐसे में इस बार बंदियों को बहनें तिलक नहीं कर सकेंगी। हालांकि जेल प्रशासन ने बहनों द्वारा बंदियों तक सामग्री पहुंचाने के लिए हेल्पडेस्क की शुरुआत है। इस पर 14 नवंबर तक जमा सामग्री बंदियों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के कारण जिला कारागार में बंदियों की मिलाई और पेशी आदि की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो रही है, लेकिन जेल प्रशासन संक्रमण को लेकर लापरवाही नहीं करा चाहता है। ऐसे में भाईदूज पर भी बंदियों से उनकी बहनें नहीं मिल सकेंगी। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि भाईदूज पर मिलाई पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने बताया कि कारागार के मुख्य द्वार पर हेल्पडेस्क स्थापित की गई है।
इस पर कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए बंदियों को भेजा गया सामान जमा किया जाएगा। बंदियों की सुरक्षा के लिए खाद्य सामग्री मिठाई आदि स्वीकार नहीं होगी। बंदी के परिजन 14 नवंबर की शाम तक सामग्री काउंटर पर जमा करानी होगी। यह सामग्री सैनिटाइज किए जाने के बाद 16 नवंबर को बंदियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। बंदियों को भाईदूज पर विशेष भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

हरिओम शर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें