फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज पर जेल में बंद भाइयों को तिलक नहीं कर पाएंगी बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते भाई दूज के मौके पर जेल में बंद भाइयों को बहने तिलक नहीं कर सकेंगी। कारागार में मिलाई बंद है। बहने भाई दूज के लिए रोरी, चावल,पैक्ड मिष्ठान को 14 नवंबर की शाम को चार बजे तक जमा करा सकती हैं।
विज्ञापन

भाईदूज के मौके पर जेल में बंद करीब 1700 भाइयों को तिलक करने के लिए बहन कारागार पहुंचती हैं। जेल प्रशासन अभी तक तीन से चार शिफ्टों में महिलाओं को तिलक करने का मौका देता रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस समय जेल में बंदियों से मिलाई बंद है। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा कि जेल में बंद भाइयों को भाईदूज के मौके पर तिलक करने का मौका बहनों को कोरोना संक्रमण के कारण नहीं मिल पाएगा।
बहनों की तिलक की रोरी, चावल के साथ उनका संदेश एवं डिब्बा बंद (पैक्ड) मिष्ठान को भेज सकते हैं। इसके लिए जेल के बाहर 13 नवंबर की सुबह से काउंटर स्थापित किया जा रहा है। यह काउंटर 14 नवंबर की शाम को चार बजे तक चलेगा। इस काउंटर पर बहनें भाई दौज के लिए सामान जमा करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को यह सामान जांच कराने के साथ 16 नवंबर भाई दौज वाले दिन संबंधित बंदी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

भाईदूज पर बंदियों के लिए बनेंगे पकवान
फिरोजाबाद। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि भाईदूज के मौके पर जेल प्रशासन ने 2 पकवान बनाने का निर्णय लिया है। जेल के अंदर हलुवा, पूड़ी के साथ अन्य पकवान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें