फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञान से ज्ञान और मोह से मोक्ष की ओर ले जाती है भागवत

Wed, 11 Feb 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जैतपुर के रैपुरा दी​क्षित गांव में भागवत कथा के लिए कलश यात्रा
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार को भागवत कथा का प्रवचन करते हुए आचार्य सतीश अवस्थी महाराज ने कहा कि भागवत कथा जीवों के कल्याण का सबसे सुगम साधन है। श्रीमद्भागवत केवल एक पवित्र ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का दर्पण है। यह मनुष्य को अज्ञान से ज्ञान की ओर, मोह से मोक्ष की ओर और संसार से परमार्थ की ओर ले जाता है। भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन हमें जीवन की सच्ची राह दिखाती है। भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान को भागवत कथा का श्रवण लाभ अर्जित करना चाहिए। इससे पहले गाजे बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में पीतवस्त्र धारी महिलाएं सिर पर कलश रख कर चल रही थी। समापन पर कथा स्थल पर कलश स्थापित किए गये। व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजक एवं परीक्षत सविता मिश्रा, विनोद मिश्रा ने लोगों से भागवत कथा श्रवण का पुण्यलाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें