फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा में असलाह से कंस वध की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। क्षेत्र के गांव बमैया में दो माह पूर्व कथावाचक पूनम शास्त्री की भागवत कथा का कार्यक्रम हुआ था। इसमें पेड़ पर लटकी एक मटकी (कंस वध) को फोड़ने के लिए हुई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वीडियो में कथावाचक के साथ बैठा युवक असलाहों का पूजन करता हुआ नजर आ रहा है। ग्रामीण उन्हीं असलाहों से उस मटकी को फायरिंग कर फोड़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो को किसी के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा अब जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह द्वारा थाना बेवर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा को वीडियो के संबंध में जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें