भव्य कलश यात्रा के भागवद्कथा प्रारंभ
लादूखेड़ा। कस्बा लादूखेड़ा में आज कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा आरंभ हो गई। भागवत कथा से पूर्व बाबा भवन भारती मंदिर से 51 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो मातारानी मंदिर, दाऊजी मंदिर, गैया मैया मंदिर व कैला माता मंदिर से होते हुए कथास्थल पर पहुंची। जगह, जगह फूल मालाओं के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर परीक्षित उमाशंकर व राकेश शर्मा, पूरन चन्द शुक्ला, उमेश शुक्ला, अशोक शर्मा, बनवारी लाल त्यागी, सत्येंद्र शर्मा, धर्मेंद्र मंगल आदि लोग मौजूद रहे।