फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन ने राैंदा बाइक सवार, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मामा के यहां से लौटते समय वानि ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। आगरा जयपुर हाईवे पर थाना किरावली क्षेत्र के गांव महुअर पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बिचपुरी क्षेत्र के गांव नगला जऊपुरा निवासी अजय पुत्र नवाब सिंह मंगलवार रात करीब एक बजे बाइक से फतेहपुर सीकरी नगर से अपने मामा के यहां से लौट रहा था। इसी दौरान गांव महुअर पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अजय गांव में किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी मायावती और तीन छोटे बच्चे करन (11 वर्ष), विवेक (8 वर्ष) और अरुण (6 वर्ष) हैं। वह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उपनिरीक्षक किरावली ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें