फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धूमधाम से निकाली गई भागवत कलश यात्रा

Fri, 04 Jul 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में निकाली गई भागवत कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में शुक्रवार को भागवत कलश यात्रा धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल वराह मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल 108 पीत वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर गंगाजल से भरे घट रखकर राधे-कृष्ण नाम का संकीर्तन करती चल रहीं थीं। शोभायात्रा में सबसे आगे सिर पर भागवत ग्रंथ रखे श्रद्धालु रामचरण शर्मा छर्रा निवासी और रथ में सवार भागवताचार्य पंडित शिवम उपाध्याय चल रहे थे। अन्य श्रद्धालु ललाट पर चंदन लगाए व गले में राधे राधे नाम का पटुका डाले ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति भाव से झूम रहे थे। राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी... कान्हा मुरली मधुर बजाना आदि कर्णप्रिय भजन बज रहे थे। भागवत कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने जयकारे लगाए। भागवत कथा प्रवक्ता शिवम उपाध्याय ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए घट स्थापना व भागवत ग्रंथ का पूजन कराया। भागवत कथा का वाचन 10 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें