फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरात में रंगशाला को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 04 Jul 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर में रंगशाला के विवाद में हुई मारपीट में घायल । - फोटो : नगर पालिका
विज्ञापन
सहावर। गांव लच्छिमपुर में बृहस्पतिवार की रात बरात में रंगशाला को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने थाना सहावर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग में कार्रवाई की है। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव साहपुर निवासी उदयवीर ने शुक्रवार को सहावर थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि बृहस्पतिवार को उनके बेटे सचिन की बरात सहावर थाना क्षेत्र के गांव लच्छिमपुर निवासी पप्पू के घर आई थी। रात को गांव में रंगशाला का आयोजन किया गया। रंगशाला पर गांव के ही पुष्पेंद्र, सत्यपाल, मोहरपाल, हाकिम और यतेंद्र अपने करीब 10 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगे। उनके विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के भतीजे व अन्य बरातियों के साथ मारपीट की। इस दौरान बरात पक्ष के दो और दूसरे पक्ष एक व्यक्ति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष ने तहरीर देकर बरातियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए। रंगशाला में मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी पर उनका उपचार कराया गया। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि रंगशाला को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से तहरीर दी गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्ष के लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें