फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुपारी किलर व साथी तीन माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Sun, 01 Dec 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहिनी हत्याकांड पुलिस के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। मामले में पुलिस अभी तक सुपारी किलर व उसके साथी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि दोनों ही हत्यारोपियों पर एक लाख रुपये के इनाम की रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, तीन सितंबर को जिला न्यायालय के गेट से लापता हुई अधिवक्ता मोहिनी तोमर का शव चार दिसंबर को रेखपुर माइनर में मिला था। शव की पहचान मोहिनी तोमर के पति ब्रजतेंद्र तोमर व बहन रजनी ने की थी। इस मामले में छह आरोपियों मुस्तफा कामिल, सलमान, हैदर, असद, मुनाजिर रफी और केशव मिश्रा के खिलाफ पति ब्रजतेंद्र तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान चार अन्य सुपारी किलर सुनील उर्फ फौजी, रजत, बॉबी और एक युवती रेनू के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने इनमें से बॉबी व रेनू को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद से सुनील उर्फ फौजी और रजत की तलाश में पुलिस इधर-उधर भटक रही है लेकिन दोनों ही आरोपी अभी तक पुलिस को छका रहे हैं। जबकि इन पर एक लाख रुपये का इनाम की रिपोर्ट भी स्थानीय अधिकारियों द्वारा भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें