फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भवन निर्माण करा रहे लोगों पर आई ऐसी आफत, जान बचाने के लिए लगाई दौड़; फिर भी तीन लोग घिर गए

Wed, 05 Feb 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह में भवन निर्माण कर रहे लोगों पर ऐसी आफत आई, कि जान बचाना मुश्किल पड़ गया। दरअसल अचानक ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तीन लोग इस दौरान फंस गए, जिनकों मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। उन्हें उपचार के लिए एसएन में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
मधुमक्खियों के डर से कंबल में छिपा शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र के बासौनी पुरा में मंगलवार की शाम छत्ते में किसी के पत्थर मारने से मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। डंक मारे जाने से दंपती समेत 3 लोग घायल हो गए। बंधे पशु भी चुटैल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बासौनी पुरा के महेश, उनकी पत्नी रामढकेली अपने ट्यूबवेल पर घर बना कर रहते हैं। नीम के पेड़ पर मधुक्खियों का छत्ता है। मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब दोनों पशुओं के लिए दाना पका रहे थे। किसी ने छत्ते में पत्थर मार दिया। हमलावर हुई मधुमक्खियां दंपती के शरीर से चिपक गई। पास में बंधी 3 भैंस को भी डंक मार दिए। वहां से निकल रहे रामनिवास के बेटे विनोद को भी मधुमक्खी ने अपनी चपेट में ले लिया।

मधुमक्खियों के हमले से खेतों पर मौजूद ग्रामीण किसानों में भगदड़ मच गई। करीब 15 मिनट बाद मधुमक्खी के शांत होने पर पहुंचे परिजन घायल हुए तीनों लोगों को बाह सीएचसी लेकर पहुंचे। घायलों ने बताया कि सिर, मुंह और शरीर पर कई जगह पर मधुमक्खी ने डंक मारे हैं। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें