फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर-शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बुधवार को देशी, विदेशी मदिरा के साथ बीयर की दुकानें खुल गई। दुकानों के शटर उठते ही लोगों की भीड़ जुट गई। शहरी क्षेत्र में दुकानदारों ने लाइन लगवाकर बिक्री की। हालांकि कई दुकानों पर नियम दरकिनार होते नजर आए। देहात क्षेत्र में शराब की दुकानों पर कोविड गाइडलाइन का पालन होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू घोषित किए जाने के साथ ही शराब और बीयर के ठेके बंद हो गए थे। ठेके बंद होने के कारण कुछ क्षेत्रों में चोरी छुपे शराब की बिक्री की जा रही थी और लोग महंगे दामों में शराब खरीद रहे थे। इससे राज्य सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही थी।
शासन के निर्देश के बाद मंगलवार को आगरा में शराब की दुकानें निर्धारित समय के लिए खुलीं तो मंगलवार शाम प्रशासन ने भी जिले में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी। जिले में बुधवार सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक शराब की दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

शराब की दुकानों के खुलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ के कारण शराब की दुकानों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं हो सका। आबकारी निरीक्षक शहर रामवीर सिंह का कहना है कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं कराने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें