डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड के 15985 छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हुआ है। इससे इनकी परीक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। इनकी परीक्षा 23 सितंबर से होनी है। परीक्षा नियंत्रक ने इसकी रिपोर्ट कुलपति को भेजी है।
18 सितंबर थी अंतिम तिथि
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड सत्र 2021-23 प्रथम वर्ष और 2020-22 सत्र द्वितीय वर्ष में 431 कॉलेजों के 50894 छात्र हैं। इनमें से 48336 ने पंजीकरण कराया और 32351 छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा हो गया है। कॉलेज संचालकों को नोटिस देकर 18 सितंबर तक बकाया छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए तिथि दी थी। रविवार को एक दिन में 1362 छात्रों का ही परीक्षा शुल्क जमा हुआ है। ऐसे में अभी 15985 छात्रों का शुल्क अभी भी बकाया है। ऐसे में इनकी सूची तैयार कर ली है। ये रिपोर्ट कुलपति को भेज रहे हैं। इनकी परीक्षा कराने, न कराने या फिर परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने पर निर्णय लेंगे।
नहीं बने प्रवेशपत्र
विश्वविद्यालय ने जिन छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा हो गया है, उनके प्रवेशपत्र भी तैयार नहीं किए हैं। परीक्षा में अब चार दिन ही बचे हैं। इससे परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका अधिक है। प्रवेशपत्र तैयार न हो पाने के कारण ही बीएड की तिथि दो बार स्थगित भी हो चुकी है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि प्रवेशपत्र बनाने की तैयारियां चल रही हैं।