फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग: इस बार भी खाली रह सकती हैं सीटें

Sat, 13 Jun 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड की सीटें इस बार भी खाली रहने के आसार हैं। पूरे प्रदेश में चल रही काउंसलिंग में अब तक 45 हजार ही अभ्यर्थी शामिल हुए हैं, जबकि 85 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

2015-16 में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 411 बीएड कॉलेज में 43 हजार सीट हैं। पांच जून से अब तक 50 फीसदी सीटों पर ही काउंसलिंग हुई है। काउंसलिंग 17 जून को खत्म होगी। वहीं प्रदेश में करीब 1550 बीएड कालेज हैं। इनमें 1.85 लाख बीएड सीट हैं। जानकार डा. संजीव शर्मा ने बताया कि इन स्थितियों को देखते हुए बीएड में 55 फीसदी तक सीट खाली रहने की उम्मीद है। दरअसल, 2010 से बीएड कॅरियर के लिए पहली पसंद रहा। तत्कालीन सरकार ने 72 हजार शिक्षकों की भर्ती की तो बूम आ गया। अन्य प्रोफेशनल कोर्सों को छोड़कर अभ्यर्थी बीएड करने लगे थे। लेकिन अब शिक्षक भर्ती अटक गई है। ऐसे में इसका असर दिख रहा है। इसी कारणों से 2014-15 में  26 हजार में से 17 हजार ही सीट भरी जा सकीं। वहीं शुक्रवार को 1074 में से महज 503 अभ्यर्थी ही आए। शनिवार को 85 हजार से एक लाख रैंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

थोक के भाव कालेज
- डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से 411 बीएड कॉलेज संबद्ध है। बीएड प्रवेश परीक्षा होने तक इनकी संख्या 191 थी। चंद महीनाें में ही इनकी संख्या इतनी बढ़ गई। ऐसे में सीटें खाली रहने के लिए ये भी बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें