फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस में चारपाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह फोटो, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 26 Sep 2019 02:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सरकारी एंबुलेंस में चारपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्भवती और प्रसूताओें के लिए शुरू की 102 एंबुलेंस सेवा में घर का सामान ढोया जा रहा है। बुधवार को बाह में 102 एंबुलेंस में स्टाफ चारपाई समेत अपने घर का सामान लेकर जा रहा था। इसका फोटो वायरल होने पर कंपनी ने जांच की तो मामला सही निकला। सीएमओ ने नोडल प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


बुधवार को इटावा बस अड्डे के पास 102 एंबुलेंस खड़ी थी। इसमें महिला-पुरुष और एक बच्चा चारपाई, पंखा समेत घर का अन्य सामान लाद रहे थे। यहां से गुजर रहे राहगीर ने इसकी फोटो खींचकर सोशल साइट पर डाल दी। 

देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गया। एंबुलेंस संचालन कंपनी के अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी इसकी जानकारी हुई। 102 एंबुलेंस प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि बाह में एंबुलेंस में चारपाई समेत अन्य सामान लादने की फोटो की जानकारी पर जांच की तो एंबुलेंस का स्टाफ ही निकला। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई के लिए कंपनी के हेडक्वार्टर पर रिपोर्ट भेजी है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि 102 एंबुलेंस में घर के सामान लादने का मामला घोर लापरवाही है। कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है, शासन में भी शिकायत भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें