फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  यूपी पुलिस में सिपाही बनते ही बढ़े भाव, शादी में 30 लाख की डिमांड...युवती ने उठाया ऐसा कदम; उड़ गए होश

Mon, 16 Jun 2025 02:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सगाई के बाद युवक की यूपी पुलिस में सिपाही की नौकरी लग गई। इस दौरान युवती के घरवाले खुश थे, लेकिन तभी वहां से फोन आ गया कि अब दहेज में 30 लाख रुपये चाहिए। दहेज न मिलने पर शादी तोड़ने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक युवक ने संविदा पर नौकरी करने के दौरान एक युवती से सगाई की। इसके बाद उसका चयन यूपी पुलिस में हो गया। युवक ने दहेज में 30 लाख रुपये न मिलने पर शादी से मना कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम




 

20 जनवरी 2025 को हुई थी सगाई
सदर थाना क्षेत्र के देवरी रोड, गुम्मट निवासी युवती ने केस दर्ज कराया। बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से 20 जनवरी 2025 को शाहगंज के सुभाष नगर निवासी आशीष पिप्पल के साथ उनकी सगाई हुई थी।

ये भी पढ़ें -  UP Weather:  यूपी में प्री-मानसून ने दी दस्तक, आगरा में झमाझम बारिश...गर्मी से मिलेगी राहत


 

पुलिस में नौकरी लगते ही बढ़ गए भाव
सगाई के दौरान मंगेतर संविदा पर नौकरी करता था। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हो गया। सिपाही बनते ही आशीष और उसके परिजन दहेज में 30 लाख रुपये मांगने लगे। 9 जून को मंगेतर की मां सुनीता देवी, पिता उमेश पिप्पल, भाई दीपक, राजन और रौनक ने उनके पिता फोन किया। कहा कि मांग पूरी न होने पर वह शादी नहीं करेंगे।
 
विज्ञापन

युवती की शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
युवती ने जनसुनवाई पोर्टल और थाना पुलिस से शिकायत की। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें