लॉकडाउन से पहले 21 मार्च को जब यमुना के सैंपल लिए गए तो रंग मटमैला था, पानी से बदबू आ रही थी। पानी कम था। लॉकडाउन के दौरान चार अप्रैल को लिए गए नमूनो में रंग साफ आया। पानी में बदबू नहीं थी। पीएच वैल्यू सुधर गई। नमूने ताज केपास से भी लिए गए।
370 साल में पहली बार एक महीने के लिए बंद ताज
शाहजहां के राज में तामीर होने के बाद ताजमहल पहली बार एक महीने के लिए बंद रहा है। इस स्मारक में वरिष्ठ संरक्षण सहायक रहे एसके शर्मा ने बताया कि 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय इसे 15 दिन बंद रखा गया था। इसके बाद 1978 में यमुना में आई बाढ़ के कारण सात दिन तक दरवाजे नहीं खोले गए थे।
2000 करोड़ का कारोबार, चार लाख लोगों की रोजी रोटी
देश-विदेश से रोज 20 हजार लोग आते हैं। जनवरी-फरवरी के सीजन में संख्या 30 से 40 हजार पहुंच जाती है। टिकटों से सालाना 104 करोड़ रुपये की आमदनी है। आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि लगभग चार लाख लोगों की रोजी रोटी ताज से जुड़ी है।