फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को मवेशी की जगह खूंटे पर बांधकर की पिटाई

Thu, 01 Jun 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। क्षेत्र के कलंदरपुर में अपने घर में सो रहे युवक शैलेंद्र की रात में उसके घर पहुंचकर रसूखदार लोगों ने उसे रस्सी से पास ही लगे मवेशी के खूंटे से बांधकर के बाद शैलेंद्र की बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। घटना 30 मई के रात की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कलंदरपुर में शैलेंद्र सिंह अपने घर पर सो रहा था। तभी रात करीब साढ़े 10 बजे गांव के ही रसूखदार लोग दरवाजे पर आए और उसे आवाज देकर जगाया। आवाज सुनकर शैलेंद्र ने जब दरवाजा खोला तो रसूखदार सुनील कुमार, सौरव, रमेश चंद्र और शैलेश ने उसे पकड़ कर घर से बाहर खींच लिया। उसे लाठी डंडा से पीटने लगे। इसके बाद रसूखदारों ने उसे रस्सी से पास ही लगे मवेशी के खूंटे से बांध दिया। इसके बाद शैलेंद्र की बेरहमी से पिटाई की। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद यूपी 112 के कर्मी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित को थाने लेकर आए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसपी मैनपुरी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें