मजदूरी पर जाने से मना करने पर की पिटाई
किशनी। गांव अरसारा में मजदूरी पर जाने से इंकार किया तो नामजद ने अनुसूचित जाति के युवक को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव अरसारा निवासी अनुसूचित जाति के तोताराम ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वह गांव के पास बने मंदिर के बाहर बैठा था। तभी गांव दूबर धड़क निवासी बिल्लू यादव वहां आया और मजदूरी पर चलने के लिए कहने लगा। उसने जाने के लिए मना कर दिया तो आरोपी ने जाति सूचक गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद