फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस चाैकी में पटे से पीटा, पांच हजार रुपये लेकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अछनेरा पुलिस पर फास्ट फूड विक्रेता की पिटाई का आरोप लगा है। पीड़ित ने डीसीपी पश्चिमी जोन से शिकायत की। जांच एसीपी अछनेरा को दी गई है। पीड़िता का कहना है कि उसे चाैकी कुकथला में ले जाकर पटे से पीटा गया। इसके बाद पांच हजार रुपये लेने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन

कुकथला निवासी अंकित की पुलिस चाैकी के पास फास्ट फूड की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे गांव कठवानी के कुछ युवक फास्ट फूड खाने आए। खाने के बाद सभी जाने लगे। रुपये मांगने पर पीटने लगे। युवकों ने चाैकी से पुलिस बुला ली। अंकित का आरोप है कि उन्हें चाैकी कुकथला ले जाया गया। वहां दो घंटे तक बंद रखा, पटे से पीटा गया। धमकी दी कि शिकायत करने पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भिजवा देंगे। इसके बाद पांच हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया।
पीड़ित ने सोमवार को डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह से शिकायत की। डीसीपी ने बताया कि जांच एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह को दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-


बिना प्राथमिकी आरोपी को रुपये लेकर छोड़ा, दरोगा निलंबित
आगरा। किरावली थाने पर तैनात दरोगा पर मोबाइल चोरी के आरोपी को 5000 रुपये घूस लेकर छोड़ने और पीड़ित से 2000 रुपये वसूलने के आरोप लगे थे। एसीपी अछनेरा की जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई। इस पर डीसीपी पश्चिमी जोन ने दरोगा हिमांशु कटारिया को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं।
अलवर निवासी ट्रक चालक वसीम महुआ से कानपुर जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि न्यू दक्षिणी बाईपास के पास ट्रक रोकने पर आए बाइक सवार ने मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। उसे डिवीजन चाैकी पर ले गए। बिना प्राथमिकी दर्ज किए रुपये लेकर आरोपी को छोड़ दिया। वहीं उनसे मोबाइल वापस करने के नाम पर 2000 रुपये वसूले थे।
मामले में डीसीपी पश्चिमी जोन ने शिकायत मिलने पर एसीपी अछनेरा से जांच कराई। डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि बिना प्राथमिकी के आरोपी को छोड़ दिया गया था। इसकी कोई लिखापढ़ी नहीं की गई। दोषी पाए जाने पर एसआई हिमांशु कटारिया को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें