फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बात पर आगबबूला हुआ युवक, किशोर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

Wed, 23 May 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
किशोर की पिटाई करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में खेत से खरबूजा तोड़ने के आरोप में गांव के दबंग ने एक किशोर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। किशोरी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन 24 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना थाना मलावन के गांव कुंवरपुर नगरिया की है। 

गांव के रघुवीर सिंह का 17 वर्षीय बेटा शिव कुमार सोमवार शाम को गांव के अन्य बच्चों के साथ खेतों में खेल रहा था। खेल-खेल में गेंद गांव के ही पप्पू उर्फ विजय पुत्र श्रीपाल के खेत में चली गई।
विज्ञापन

गेंद उठाने के लिए शिव कुमार खेत में गया। आरोप है कि इस दौरान शिवकुमार खेत से खरबूजा तोड़ने लगा और पप्पू ने देख लिया। पप्पू ने शिव कुमार को पकड़ लिया और उसकी शर्ट उतारकर खेत पर खड़े शहतूत के पेड़ से बांध लिया। 

इस दौरान गांव के काफी लोग भी एकत्रित हो गए, लेकिन किसी ने शिवकुमार को नहीं बचाया। इसके बाद पप्पू ने डंडे से शिव कुमार को जमकर पीटा। इस दौरान गांव के लोग तमाशबीन बने रहे। 

घटना की जानकारी पर शिव कुमार के परिजनों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। परिजनों के आने पर पप्पू भाग खड़ा हुआ। इधर, पिटाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

मेडिकल कराया गया 

मामले में शिवकुमार ने परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। 

थाना प्रभारी मलावन ने बताया है कि आरोपी ने खेत से खरबूजा तोड़ने पर किशोर की पिटाई की। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें