मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मकियानी में मंदिर पर बैठ कर शराब पीने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। युवक को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुर्रा क्षेत्र के गांव मकियानी निवासी उदय भान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को वह अपने मंदिर पर गए हुए थे। तभी गांव का ही रहने वाला आरोपी मंदिर में आया और वहीं पर शराब पीने लगा। उदय भान ने उसे शराब पीता देख मना किया। उस से कहा कि वह कहीं और जाकर शराब पिए। मंदिर परिसर में इस तरह का कृत्य शोभा नहीं देता। इतना सुनते ही आरोपी आग बबूला हो गया अैर उदयभान को गालियां देते हुए हमलावर हो गया। उन्हें लाठी डंडाें से पीटना शुरू कर दिया। चीखपुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। पीड़ित ने थाने पहुंच कर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है।