गालियां देने से मना करने पर पीटा
बेवर। गांव बहरामऊ में मंगलवार रात शराब के नशे में धुत आरोपी से जब गालियां देने से मना किया तो उसने युवक की पिटाई कर दी। शिकायत दर्ज कराते हुए पिंटू उर्फ संदीप कुमार ने बताया कि शाम संदीप उर्फ भूरा शराब के नशे में धुत था। उसे गालियां दे रहा था। जब मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक शिकायत नगला देवी निवासी अंजू देवी ने की है। बताया कि बुधवार की दोपहर वह खेत पर काम कर रही थी। तभी गांव नामजद लोग आकर गाली गलौज करने लगे। ट्रैक्टर चलाकर खेत पर खड़ी बाजरे की फसल को नष्ट कर दी। बचाने आए पति को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
झगड़ा कर रहे पांच लोग गिरफ्तार
बेवर। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर झगड़े की सूचनाओं पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि झगड़ा कर रहे रमाकांत निवासी हुसैनपुर, सुबोध निवासी धीरपुर, सौरव निवासी नवीगंज, अनिकेत और उपेंद्र निवासी नवीगंज को पकड़ा। सभी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है। संवाद