कार सवार सवार युवक से बाइक सवारों ने लूटी नकदी
-खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे बाइक से आए बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली। मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र में सरोजनी गार्डन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कार को रुकवा दिया। कार सवार युवक से 3500 रुपये लूटने के बाद भाग निकले। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जनपद एटा के गांव इशारा पूर्वी निवासी सुमित सिंह ने बुधवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। उसने बताया कि मंगलवार की दोपहर कायमगंज से पेपर देकर कार से वापस घर लौट रहा था। जब वह थाना क्षेत्र में अंडर पास सरोजनी गार्डन के पास पहुंचा। तभी बाइक सवार दो युवकों ने कार को रुकवा लिया। अपने आप को पुलिसकर्मी बताया। जब तक वह कुछ समझ पाता। एक बदमाश कार में आकर बैठ गया और गलत साइड पर गाड़ी चलाने की बात कहते हुए थाने चलने की बात कही। उसे थाने न ले जाकर सर्विस रोड पर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने उसकी पिटाई कर जेब में रखे 3500 रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठ कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।