फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्म हवा के लिए रहें तैयार, पारा फिर पहुंचा 40 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सुबह बौछार, दोपहर में बादल और धूप के बीच सोमवार को शहर के मौसम का मिजाज अलग रहा। बादल भी गर्मी की रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर पाए और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

दिन का तापमान बढ़ने के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक शहर में गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। इसके बाद फिर से मौसम में आंशिक बदलाव आएगा।

सोमवार को सुबह करीब 7 बजे खंदारी, दयालबाग समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। इसके बाद धूप निकली और सूरज आग उगलता रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। इस दौरान धूप और बादलों के आने-जाने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान भी बढ़कर 24.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन गर्म हवाओं के झोंके गर्मी को और बढ़ाएंगे। इसके बाद शुक्रवार 18 अप्रैल को आधी-बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें