फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद नहीं धोखा: एटीएम से पैसे निकालते समय डेबिट कार्ड को लेकर बरतें ये सावधानी, दो ठग गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2024 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एटीएम से पैसे निकालते समय डेबिट कार्ड को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। किसी की मदद आपका बैंक खाता खाली कर सकती है। आगरा पुलिस ने ऐसे ही दो शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदलते थे।

 
विज्ञापन
डेबिट कार्ड - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना पुलिस ने मदद का झांसा देकर देकर डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 59 हजार रुपये, एक कार, 9 डेबिट कार्ड और एक पीओएस मशीन बरामद की।
विज्ञापन


एसीपी सदर पीके राय ने बताया कि एटीएम केबिन में मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने की कई शिकायतें मिली थीं। इस पर टीम ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर हरियाणा के नूंह गांव मालाका निवासी राहिल और पलवल के गांव घागोट निवासी सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी घटना का को अंजाम देने के लिए कार से निकलते थे। जिस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। होटल में ठहरते थे। वहां से एटीएम के केबिन के बाहर जाकर खड़े हो जाते। केबिन में अकेला युवक देखकर दोनों पीछे से अंदर चले जाते। पिन नंबर देखने के बाद बातों में लगाकर मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदल देते।
विज्ञापन


इसके बाद एटीएम से निकालते। लिमिट पूरी होने के बाद पीओस मशीन से साथियों के खाते में रुपये ट्रांसफर कर देते। वारदात के बाद जगह बदल देते। जिस भी राज्य में जाते वहां जमकर खरीददारी कर अपने शौक पूरे करते।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें