फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इन नामी कंपनियों के नमकीन और नूडल्स खरीदते समय रखें ध्यान, ये पैकेट नकली...FSDA ने किए सीज

Thu, 08 May 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नमकीन और नूडल्स नामी कंपनी के पैकेट में पैकिंग कर इनकी सप्लाई की जा रही थी। एफएसडीए की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने नूडल्स-नमकीन सीज कर दिए।  
 
विज्ञापन
दुकानों पर खुली नमकीन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सेवला जाट में फैक्टरी पर छापा मारकर नूडल्स और नमकीन सीज की है। यहां नामी कंपनी के पैकेट में भरकर बिक्री की जा रही थी। ये दिल्ली से नामी कंपनी के पैकेट खरीद कर आगरा में पैकिंग कर बिक्री करता था।
विज्ञापन




 

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली की नामी कंपनी ने कॉपीराइट के तहत थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें सेवला जाट में उनकी कंपनी के पैकेट में नमकीन और नूडल्स की बिक्री की जा रही है। इस पर टीम ने सराय मलूक चंद सेवला जाट स्थित जीटी आगरा कंपनी में छापा मारा।

ये भी पढ़ें -  Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में रेड अलर्ट, ताज पर बढ़ाई गई सुरक्षा, CISF दिखी मुस्तैद
 

इसके खाद्य कारोबारी सराय मलूक चंद सेवला जाट निवासी मुकेश गुप्ता और मनोज गुप्ता हैं। निरीक्षण में नामी कंपनी के पैकेट में नमकीन और हॉल व्हीट नूडल्स की पैकिंग की जा रही थी। इस पर 1820 पैकेट नूडल्स और 2940 पैकेट नमकीन सीज कर दिए गए।

जांच के लिए नमकीन के दो और नूडल्स के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पूछताछ में खाद्य कारोबारी से पता चला कि ये दिल्ली से खाली पैकेट खरीदकर लाता था, जिसे यहां पर नमकीन-नूडल्स की पैकिंग कर कालाबाजारी करता था।

ये भी पढ़ें -   Operation Sindoor: पाकिस्तान में जिस राफेल ने मचाई तबाही, उस विमान में अथाह ताकत; आगरा के लाल की अहम भूमिका
 
विज्ञापन

मथुरा से ला रहा था घटिया पनीर
एफएसडीए की टीम ने यमुनापार में पिकअप को पकड़ा, इसमें 5 क्विंटल पनीर भरा हुआ था। इसे थाने लेकर गए, जहां पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि पनीर मथुरा के वृंदावन स्थित भोला डेयरी से लेकर आया है। इस पर पनीर की फास्ट ट्रैक लैब में जांच कराई, जिसमें पनीर घटिया मिला। ये अधोमानक था और इसमें वसा की मात्रा कम थी। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें