प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात नौ बजे श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा भी एकता के उजाले से जगमग होगी। इसके लिए लोगों ने दीये और मोमबत्ती जलाने की तैयारी कर ली है।
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकता, अखंडता के लिए महाप्रकाश के दौरान अग्नि सुरक्षा की नौ बातों को भी जरूर ध्यान रखें। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की है।
1. मोमबत्ती बच्चों की पहुंच से दूर रखें। जहां तक संभव हो टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट का प्रयोग करें।
2. मोमबत्ती एवं दीपकों को पर्दों, पेपर एवं विद्युत के तारों अथवा ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें।
3. मोमबत्ती के लिए धातु या किसी अज्वलनशील वस्तु से बने स्टैंड का प्रयोग करे।
4. दीपक या मोमबत्ती जलाते समय ढीले कपड़े ना पहने। महिलाएं-युवतियां अपनी चुन्नी, दुपट्टे, साड़ी आदि को कसकर रखें। सैनिटाइजर का प्रयोग दीपक या मोमबत्ती के आसपास ना करें।
5. सुरक्षा के दृष्टिगत पानी का ड्रम या बाल्टी जग/मग के साथ पास में रखे।
6. एक साथ घर के सभी विद्युत उपकरणों को चालू ना करें।
7. दीपक में क्षमता से अधिक तेल या घी ना भरे।
8. बालकोनी या दरवाजे पर मोमबत्ती या दीपक जलाने से पहले एक नजर देख लें कि कोई कपड़ा या अन्य ज्वलनशील वस्तु आसपास तो नहीं है।
9. समय पूर्ण होने के उपरांत दीपक व मोमबत्ती आदि को या तो बुझा दें या किसी सुरक्षित स्थान रखें।