फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के मिलने पर रहें सतर्क

Sat, 12 Oct 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दशहरा पर्व को लेकर जंक्शन पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क है। शनिवार को आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने ट्रेनों व स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कहा है कि किसी भी जगह संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति के मिलने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और तत्काल पुलिस को सूचित करें। त्योहार पर आवागमन के लिए ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। जंक्शन पर सुरक्षा को लेकर पोस्ट कमांडर आरपी सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेनों में यात्रियों से उनके गंतव्य के बारे में जानकारी की और उनके लगेज को चेक कराया। स्टेशन पर बेवजह घूम रहे लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की। उन्होंने यात्रियों से कहा कि यात्रा के दौरान ट्रेन या स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के मिलने पर आरपीएफ,जीआरपी व रेलवे कर्मियों को सूचित करें। जहरखुरानी की घटना से बचने के लिए अपरिचित व्यक्ति से मित्रता नहीं करें। उसके द्वारा दिया खाद्य व पेय पदार्थ का सेवन नहीं करें। उन्होंने कहा कि पुरुष यात्री महिला कोच में यात्रा नहीं करें। यह कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। महिला कोच में यात्रा करते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें