किशनी। विकास खंड कार्यालय पर नियमित खण्ड विकास अधिकारी की तैनाती न होने के कारण लोग परेशान हैं। जरूरी कार्य कराने के लिए लोगों को बीडीओ की तैनात होने का इंतजार है, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं है।
किशनी विकास खंड के वर्तमान बीडीओ नवनीत गौतम स्वास्थ्य कारणों से 13 मई से मेडिकल अवकाश पर हैं। एडीओ आईएसबी अनुज मिश्रा पर बीडीओ का चार्ज दिया गया है, लेकिन उनके पास डोंगल लगाने के लिए अधिकार नहीं है। मनरेगा के कार्यों का त्वरित भुगतान होने का नियम होने के कारण प्रधान और मजदूर परेशान हैं।
कार्य हो जाने के बावजूद भुगतान न होने से क्षेत्र के सैकड़ो मजदूरों के सामने जीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट सतीश सविता का कहना है कि किशनी ब्लॉक पर बीडीओ नवनीत गौतम की 3 बार तैनाती हो चुकी है, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह तीनों बार लंबी छुट्टी पर चले गए।
उन्होंने मांग की है कि जिला मुख्यालय से किसी अधिकारी की बीडीओ के पद पर स्थाई तैनाती होनी चाहिए। वह इसके लिए आरटीआई के माध्यम से जवाब मागेंगे। उनका आरोप है कि सीडीओ को फोन करने पर फोन उठा नहीं।