किशनी (मैनपुरी)। कन्नौज निवासी एक महिला का मोबाइल चोरी हो गया। जब उसने चोरी गए नंबर पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाले शख्स ने कहा कि वह मोबाइल वापस कर देगा, लेकिन इसके लिए बगीचा में मिलने के लिए आना होगा। महिला की ओर से थाने में शिकायत दी गई है।
कन्नौज के एक गांव निवासी महिला थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके आई हुई है। बुधवार की सुबह घर से उसका मोबाइल चोरी हो गया। महिला ने पहले तो घर में तलाश की, लेकिन जब मोबाइल नहीं मिला तो फोन मिलाया। घंटी जाने के बाद एक युवक ने फोन उठाया। फोन उठाने वाले युवक ने महिला से अश्लील बातें कीं। मोबाइल वापस करने के लिए शर्त रखी कि अगर वह उससे बगीचा में आकर मिले तो वह उसका चोरी किया गया मोबाइल वापस कर देगा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मनचले की तलाश में जुट गई है।