फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर मंदिर में है शिव-पार्वती की अनूठी प्रतिमा

Sun, 15 Feb 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर में सेठ-सेठानी की तरह पालती मार कर बैठे ​शिव, पार्वती एवं गणेश जी
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के गौरीशंकर मंदिर में शिव, पार्वती एवं गणेश जी सेठ सेठानी की तरह पालती मारे बैठे हैं। बड़ी आंखे और लंबी मूंछ वाली शिव की अनूठी प्रतिमा को पहली बार देखने वाले सैलानी अचरज में पड़ जाते हैं। मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी का दावा है कि शिव, पार्वती एवं गणेश जी की ऐसी कोई दूसरी प्रतिमा नहीं है। महाशिवरात्रि पर गौरीशंकर मंदिर में शिव और पार्वती के विवाह का उत्सव मनाया जाएगा। महिलाएं अपने सुहाग की सलामती तथा युवतियां अपने योग्य वर की कामना के लिए शिव पार्वती की श्रंगार पूजा कर आशीर्वाद लेंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें