डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की 16 सदस्यीय पुरुष हैंडबॉल टीम
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की 16 सदस्यीय पुरुष हैंडबॉल टीम शनिवार को पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला में आयोजित होने वाली अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 16 से 20 फरवरी तक होनी है। टीम को खेलकूद विभाग के निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना के निर्देशन में रवाना किया गया। टीम मैनेजर डॉ. शफी मोहम्मद व टीम कोच डॉ. अनिल कुमार बघेल भी साथ गए हैं।