बटेश्वर में सेठ-सेठानी की तरह पालती मार कर बैठे शिव, पार्वती एवं गणेश जी
बाह। बटेश्वर के गौरीशंकर मंदिर में शिव, पार्वती एवं गणेश जी सेठ सेठानी की तरह पालती मारे बैठे हैं। बड़ी आंखे और लंबी मूंछ वाली शिव की अनूठी प्रतिमा को पहली बार देखने वाले सैलानी अचरज में पड़ जाते हैं। मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी का दावा है कि शिव, पार्वती एवं गणेश जी की ऐसी कोई दूसरी प्रतिमा नहीं है। महाशिवरात्रि पर गौरीशंकर मंदिर में शिव और पार्वती के विवाह का उत्सव मनाया जाएगा। महिलाएं अपने सुहाग की सलामती तथा युवतियां अपने योग्य वर की कामना के लिए शिव पार्वती की श्रंगार पूजा कर आशीर्वाद लेंगी ।