फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर कबड्डी प्रतियोगिता : आगरा, रुदमुली, बाह, बिक्रमपुर, कैंजरा, पिनाहट की टीम क्वार्टर फाइनल में

Tue, 04 Nov 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। राजा बदन सिंह खेल गांव बटेश्वर में सोमवार को शुरू हुई कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा स्टेडियम, आगरा वाॅरियर्स, रुदमुली ए, रुदमुली बी, बिक्रमपुर, कैंजरा, पिनाहट, बाह की टीम ने जीत दर्जकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को बाह और कलींजर के बीच उद्घाटन मैच हुआ। इसमें बाह ने जीत दर्ज की। निर्णायक सूर्य प्रताप, रजत राज, कमेंटेटर सर्वदमन सिंह, अल्केन्द्र जादौन, स्कोरर कृपा नरायन शर्मा, अरुण दुबे, लाइनमैन बीटू भदौरिया, ध्रुवराज भदौरिया रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉपरेटिव के चेयरमैन प्रदीप भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, सांसद राजकुमार चाहर के बेटे परमवीर चाहर, पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह, नितिन वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. मंजू भदौरिया, परमवीर चाहर ने विश्व कप क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की जीत पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुन्ना लंबर, महेश कठेरिया, सहवीर दिवाकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा, सोनू शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, सतेन्द्र बरुआ, सोनू सैथिया, सोहित गर्ग, मेला अधिकारी मसूद रजा, इंजीनियर लव कुमार, धारा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें