फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिवमय हुआ बटेश्वर, एक किमी तक लगी कांवड़ियों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर। सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर बटेश्वर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने तीर्थ में डेरा डाल दिया। शाम पांच बजे तक मुख्य मंदिर से पजाया चौराहे तक कांवड़ियों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतारें लग चुकी थीं, जबकि कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन

सोरों, कछला, हरिद्वार, गंगोत्री और ऋषिकेश जैसे पवित्र स्थलों से जल लेकर पहुंचे कांवड़िए मंदिर परिसर में रातभर डटे रहे। रविवार मध्यरात्रि के बाद ब्रह्मलाल मंदिर में जलाभिषेक और कांवड़ चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की अनूठी आस्था देखने को मिली। भाऊपुरा निवासी सुखदेवी अपने तीनों बेटों के विवाह की मनोकामना लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में पहुंचीं। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा से बीए की एक छात्रा अपने भाइयों के साथ कांवड़ लेकर आई। वहीं नसीरपुर, शिकोहाबाद की प्रिया अपनी जेठानी के साथ पति की लंबी उम्र की प्रार्थना लेकर पहुंचीं।


32 घंटे पैदल चलकर लाए 201 लीटर गंगाजल
सुमेरपुर धातरी, सिरसागंज निवासी राकेश, दिनेश फौजी, समर सिंह और मोजीराम सहित करीब 30 लोगों का दल 32 घंटे पैदल चलकर रविवार शाम सोरों से 201 लीटर की कलश कांवड़ लेकर बटेश्वर पहुंचा। वहीं स्यारमऊ (नसीरपुर, फिरोजाबाद) के नीलेश, करू, बॉबी, बादल, सौरभ, मनीष, चतुरी और अमन आदि सोरों से पैदल चलकर 101 लीटर की कलश कांवड़ लेकर बटेश्वर पहुंचे।
विज्ञापन


यमुना के घाटों पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल मुस्तैद
एसीपी बाह जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ नारंगी घाट से खांद और बटेश्वर मंदिर तक मुस्तैद रहे। उन्होंने बताया कि यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें