फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा: यमुना में लगी आस्था की डुबकी

Tue, 23 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को बटेश्वर तीर्थ पहुंचकर श्रद्घालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया और भगवान ब्रह्मलाल जी के दरबार में मत्था टेका। बाद में हवन, दान आदि के आयोजन किए गए।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर दान पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिषाचार्य शिव शरण पाराशर ने बताया कि बाघ पूर्णिमा मघा नक्षत्र में पड़ने के कारण पर्व का महत्व दो गुना बढ़ गया है। इसी वजह से सोमवार को बटेश्वर तीर्थ में शिव मंदिर शृंखला के घाटों पर दिन भर स्नान दान के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। यमुना नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं भगवान बृह्मलाल जी मंदिर और गौरीशंकर मंदिर में पूजा की। महिला श्रद्धालुओं ने गौरीशंकर मंदिर में पूजा कर अपने सौभाग्य की कामना की। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। मंदिर के महंत जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर शरीर की व्याधियां दूर करने और मनोवांछित फल पाने के लिए श्रद्घालुओं ने विशेष अनुष्ठान कराए। धार्मिक आयोजनों का दौर भी चला। राजकुमार गोस्वामी ने साधु संतों को भोजन कराकर अन्न क्षेत्र का शुभारंभ किया। इससे पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
-----
श्रद्धालुओं के साथ हुई वारदातें
बाह। बटेश्वर में स्नान पूजन के दौरान महिला श्रद्घालु वारदातों की शिकार हुई। हिंगोटखेड़ा की रिंकी के कान से सोने का कुंडल किसी ने खींच लिया। सिरसागंज की ममता के गले से सोने की चेन तोड़ ली। कई महिला इस तरह की वारदात की शिकार हुई। इस दौरान एक चेन स्नेचर को पकड़ लिया गया। उसे लोगों ने पीटकर बटेश्वर चौकी की पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

-----
गांवों में रखी गई होली
बाह। माघ पूर्णिमा के साथ ही फाल्गुन का महीना शुरू हो गया। सोमवार को गांव के चौराहों पर होली रखी गई। अब होली बढ़ाने का सिलसिला चलेगा। बाह के तरासों गांव में पिछले साल होली रखे जाने को लेकर विवाद हुआ था। एसडीएम उमाशंकर ने तहसीलदार और पुलिस को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें