फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज महोत्सव की तर्ज पर होगा बटेश्वर मेला

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करती जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया।
विज्ञापन
आगरा। बटेश्वर मेले का आयोजन ताज महोत्सव की तर्ज पर किया जाएगा। यह फैसला सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की।
विज्ञापन

बजट में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये, ग्राम पंचायत स्तर पर चिल्ड्रन पार्क निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिला पंचायत की खाली जमीन पर रेस्ट हाउस निर्माण के लिए 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सार्वजनिक शौचालयों एवं नाली निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये तथा गिरते भूजल स्तर को देखते हुए नए जलाशयों के निर्माण, पुराने जलाशयों के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर खाली जमीनों पर दुकानों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बटेश्वर मेले का आयोजन ताज महोत्सव की तर्ज पर किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आवश्यक बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्रामीण आवागमन को मजबूत करने के लिए नई सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए आठ करोड़ रुपये, जबकि आरसीसी सड़क एवं इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। कर्मचारियों के वेतन, भत्ते एवं पेंशन के लिए छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अंत में ग्रामीण विकास को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जीरामजी योजना लागू किए जाने के समर्थन में धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र, जिला पंचायत सदस्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हर ब्लॉक का एक गांव बनेगा स्मार्ट
स्मार्ट विलेज योजना के तहत हर ब्लॉक में एक स्मार्ट गांव बनेगा। इसके लिए 7.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं, रामायण वाटिका एवं नंदन क्रीड़ास्थल बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये, खेल सामग्री एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 30 लाख रुपये, विज्ञापन मद में 20 लाख रुपये, आपदा राहत एवं आकस्मिक व्यय के लिए 20 लाख रुपये तथा पौधरोपण एवं ट्री गार्ड के लिए 10 लाख रुपये का बजट पारित किया गया।

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
अंत्योदय की भावना के अनुरूप गांव, किसान, गरीब, महिलाओं और युवाओं के विकास को ध्यान में रखते हुए विकसित गांव-विकसित देश के लक्ष्य के साथ बजट तैयार किया गया है। इस बजट के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी। - डॉ. मंजू भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें