फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बटेश्वर मेला आज से, पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारंभ; दीपोत्सव से जगमगाएंगे मंदिर और घाट

Sat, 18 Oct 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बटेश्वर मेले का शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इस भव्य मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।  उद्घाटन समारोह के बाद शिव मंदिर शृंखला के घाट पर अयोध्या में रामलला के नए मंदिर में विराजमान होने के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आयोजन होगा। 
 
विज्ञापन
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के प्रमुख बटेश्वर मेले का शनिवार की शाम पांच बजे प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद शिव मंदिर शृंखला के घाट पर अयोध्या में रामलला के नए मंदिर में विराजमान होने के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आयोजन होगा। घाट और मंदिर दीयों की रोशनी में जगमगाएंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में होने वाले उद्घाटन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह, रामसकल गुर्जर, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पक्षालिका सिंह, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

मेला के उद्घाटन को लेकर बटेश्वर में दिन भर तैयारियां चलीं। बटेश्वर के प्रवेश द्वार को सजाया गया है। मंदिर शृंखला के पास सांस्कृतिक मंच तैयार किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले को भव्य एवं दिव्य बनाए जाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें