फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन खेले गए कई शानदार मुकाबले

Thu, 04 Oct 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बास्केटबॉल मैच में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के होली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्वर्गीय संजीव तोमर मेमोरियल अंतर विद्यालयीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सीबीएसई और आईसीएसई के 48 स्कूल भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय के को चेयरपर्सन राधा तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर और अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग के पहले मैच में होली पब्लिक जूनियर स्कूल ने आरएस पब्लिक स्कूल को 10-6 से हराया। दूसरे मैच में कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल ने सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर को 24-18 से हराया। सिम्बोजिया पब्लिक स्कूल ने मिल्टन स्कूल को 28-12 से पराजित किया।
विज्ञापन

 
बालक वर्ग में सेंट कॉनरेड्स ने देहली पब्लिक स्कूल को 30-18 से मात दी। होली पब्लिक स्कूल ने सीएफ एंड्रूज, बल्केश्वर को 24-15 से हराया। तीसरे मैच में गायत्री पब्लिक स्कूल ने कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल को 36-29 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक सचिन दत्त जोशी, हरेंद्र प्रताप शर्मा, आशीष वर्मा, संतोष यादव, हरी सिंह यादव, रीनेश मित्तल, शैलेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, शुभम चौरसिया, नमन सिंह और कौशलेंद्र सिंह चौरसिया रहे। प्रतियोगिता का संचालन नमन सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें