फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में परीक्षा के एक घंटे पहले पहुंचेगा पेपर

Fri, 05 Feb 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय बेसिक स्कूलों में आगामी वार्षिक परीक्षा नए दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी। बोर्ड परीक्षा जैसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। स्कूलों में परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले प्रश्नपत्र पहुंचेंगे, प्रश्नपत्र भी सील पैकेट में होंगे।
विज्ञापन

 उप्र शासन के सचिव आशीष कुमार गोयल ने बेसिक शिक्षा निदेशक को बेसिक स्कूलों की कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जनपद स्तर पर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य के पास रखे जाएंगे। परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पूर्व संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्रों के सील पैकेट दिए जाएंगे। दो दिन पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय (संकुल विद्यालय) के प्रधानाध्यापक को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएंगे। प्रधानाध्यापक उसको संबंधित विद्यालयों में परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व पहुंचवाएंगे।
सील पैकेट को विद्यालयों के एक अध्यापक और विद्यालय प्रबंध समिति के दो सदस्यों अपने सामने खुलवाकर उस पर तीनों लोग हस्ताक्षर करेंगे, साथ ही पैकेट खोलने की तिथि और समय भी लिखेंगे। परीक्षा कराने के लिए प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक संबंधित विद्यालय का होगा, जरूरी होने पर आसपास के विद्यालयों से शिक्षक परीक्षा में लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारियों के सचल दस्ते बनाएंगे। ये परीक्षा व्यवस्था देखेंगे। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य भी परीक्षा का निरीक्षण कर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षाओं के लिए बजट जारी
बेसिक स्कूलों की परीक्षाओं के लिए शासन स्तर से प्रत्येक जिले के लिए बजट जारी कर दिया गया है। आगरा को 26 लाख 75 हजार 430 रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले सत्र तक बजट के अभाव में ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखे जाते थे। विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें