फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Holiday: आज आठवीं तक ये स्कूल रहेंगे बंद, इसलिए की गई छुट्टी; शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Mon, 03 Aug 2026 10:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों तथा बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के विद्यालयों में मंगलवार को अवकाश रहेगा। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों तथा बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। शासनादेश के तहत इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार यह अवकाश केवल बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों एवं बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर ही लागू होगा। अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर यह आदेश स्वत प्रभावी नहीं होगा।

विभाग ने सभी संबंधित विद्यालयों से शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को विद्यालय भेजने से पहले संबंधित विद्यालय से अवकाश की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें