फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एमजी रोड पर जहां हो गया मेट्रो का काम पूरा, वहां से हटाए जाएंगे बैरिकेडिंग, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 19 Sep 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के कार्य के चलते एमजी रोड पर जहां-जहां बैरिकेडिंग किए गए हैं, उनको जहां काम पूरा हो गया है, वहां से हटा दिया जाएगा। इस फैसले से एमजी रोड पर मार्ग चौड़ा हो जाएगा, जिससे जाम से राहत मिल सकेगी। 
विज्ञापन
आगरा एमजी रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड पर जाम से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। अब जिन स्थानों पर कार्य पूरा हो गया है वहां से बैरिकेडिंग को हटाया जा रहा है। इसके लिए यातायात पुलिस ने मेट्रो के अधिकारियों को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन



 

इसके साथ ही फुटपाथ तोड़ने, पोल हटाने का कार्य भी चल रहा है।आगरा कैंट से एमजी रोड होते हुए कालिंदी विहार तक मेट्रो के दूसरे काॅरिडोर का कार्य चल रहा है। इसके लिए हाईवे और एमजी रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस कारण लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद फुटपाथ हटाने, गड्ढे भरने, अनावश्यक पोल हटाने, काम पूरा होने पर बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए गए थे। 

 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हरीपर्वत से सेंट जाॅन्स की तरफ आने वाले मार्ग पर फुटपाथ को चाैड़ा करने का काम शुरू हो गया है। सुभाष पार्क से धाकरान तक 10 पोल हटाकर पीछे कर दिए हैं। बिजली के दो ट्रांसफाॅर्मरों को भी रोड से हटाकर दूसरी जगह लगाया गया है। जिलाधिकारी आवास के सामने काम पूरा होने की स्थिति में बैरिकेडिंग को हटवाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

एमजी रोड पर जाम से परेशान हुए लोग
एमजी रोड पर जाम की समस्या के समाधान के लिए यातायात पुलिस अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगातार कार्य कर रही है। रोड के गड्ढे भरने, अनावश्यक खंभे हटाने और संकरी जगहों से फुटपाथ को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सहूलियत के लिए सिटी बसों की संख्या में भी इजाफा किया गया है, लेकिन इन प्रयासों के बाद भी जाम की समस्या बरकरार है। लोग प्रतिदिन जाम से जूझ रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें