बरनाहल। कस्बा निवासी एक युवक को सोमवार की सुबह करंट लग गया। आनन फानन परिजन फिरोजाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र उर्फ टीटू चतुर्वेदी (40) सोमवार की सुबह अपने पुराने मकान पर नहाने के लिए गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे फोन किया। लेकिन कई घंटी जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन ढूंढते हुए पुराने घर में पहुंचे। वहां देखा कि टीटू सबमर्सिबल के स्टार्टर के पास जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके मुंह से खून निकल रहा था। परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक द्वारा मना करने के बाद फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां चिकित्सकों ने टीटू को मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि नहाने के दौरान सबमर्सिबल में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर मौत हुई है।